लोक अदालत में 304 मामले निबटे
धनबाद. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को अदालत परिसर में आयोजित लोक अदालत में 304 मामलों का निष्पादन किया गया। कुल 21 लाख, 67 हजार, 195 रुपए की वसूली की गई। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के मुआवजा के रूप में पीडि़त परिवार को 4.30 लाख रुपए का चेक एडीजे योगेश्वर मनी के बेंच में बीमा कंपनी की ओर से दिया गया।
इसके अलावा लोक अदालत के बेंच नंबर 8 में न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी ने उत्पाद विभाग के पांच और वन विभाग के एक मामले को निबटाया। लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आरएस शुक्ला, एडीजे अशोक कुमार पाठक, एडीजे प्रभात कुमार उपाध्याय, न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के सदस्यों ने सुनवाई की। बीएसएनएल के 105, एसबीआई के 107, रेलवे के 6, एनआई एक्ट के 5 टाटा मोटर के 15, बैंक के 7, जीआर केस के 3, बिजली के 34 मामलों का निबटारा किया गया।