तीन इंस्पेक्टर व दारोगा का ट्रांसफर
धनबाद . धनबाद रेल मंडल में आरपीएफ ने तीन इंस्पेक्टरों और एक दारोगा का तबादला किया है. मंडल इंस्पेक्टर वी गिरि को हाजीपुर मुख्यालय, नवीनगर आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर शमी अख्तर खान को चोपन, रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद को टोरी का इंस्पेक्टर बनाया गया है. धनबाद आरपीएफ पोस्ट में पदस्थापित दारोगा जेके वर्मा का तबादला मंडल इंस्पेक्टर सेल, धनबाद में किया गया।