शिक्षकों, छात्रों ने किया रक्तदान
धनबाद. पीके राय कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। दोनों ही कार्यक्रम कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों की ओर से कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त पीएमसीएच को उपलब्ध करा दिया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन में प्राचार्य डीके वर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से अपने आपको स्वस्थ रखते हुए दूसरे को जीवन दान देने का भी मौका मिलता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसके साथ शनिवार को ही कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक भी किया गया।