- Hindi News
- एलकेजी में नामांकन के लिए 110 बच्चों का चयन
एलकेजी में नामांकन के लिए 110 बच्चों का चयन
भास्कर न्यूज. धनबाद
डिनोबिली सीएमआरआई में एलकेजी में नामांकन के लिए शनिवार को लॉटरी हुई। इसमें कुल 564 छात्र-छात्राओं का नाम शामिल किया गया था। इनमें से 110 को नामांकन के लिए चुना गया। लॉटरी प्रक्रिया 45 मिनट तक चली। लॉटरी के माध्यम से सबसे पहला नाम रजिस्ट्रेशन नंबर 274 रोनक और दूसरा नाम रजिस्ट्रेशन नंबर 422 प्रीतम सिंह को चुना गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार लॉटरी के माध्यम से चुने गए छात्र-छात्राओं का नाम 31 जनवरी को प्रकाशित कर दिया जाएगा।