पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में जल्द दूर होगा जल संकट : मंत्री

जिले में जल्द दूर होगा जल संकट : मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, धनबाद
जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जगह- जगह कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। मुख्य समारोह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जहां पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 6 हजार इंदिरा आवास का निर्माण किया जा रहा है, जबकि शहरी गरीबों के लिए तीन हजार आवास बनाने की योजना तैयार चल रही है। उन्होंने कहा कि जिले में जल संकट की समस्या गंभीर है। भटिंडा और सिंदरी पैकेज के चालू होने से यह समस्या काफी हद तक कम होगी। मंत्री ने कहा कि शहर में यातायात की समस्या के समाधान के लिए नया बाजार से पूजा टॉकिज तक फ्लाई ओबर बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। इस मौके पर उपायुक्त प्रशांत कुमार, एसपी हेमंत टोप्पो, डीडीसी दिनेश चंद्र मिश्र, एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एडीएम बीपीएल दास समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।