पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेल टैंकर ने छात्रा को रौंदा, मौत

तेल टैंकर ने छात्रा को रौंदा, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरलीपहाड़ी। ट्यूशन पढऩे जा रही 15 वर्षीय परमा कुमारी को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के घांटी शिमला गांव में घटित इस घटना के बारे में बताया गया है कि ट्रक संख्या जेएच 10एस 6651 नंबर की तेल टैंकर धनबाद जा रही थी।

चालक ने संतुलन खो दिया और साइकिल सवार युवती को धक्का मार दिया। घटना के बाद लोक आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग पर उग्र होकर टैंकर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

मृतक कक्षा 10 की छात्रा थी। परमा के पिता मनबोध मंडल सहित अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सतीश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का कार्य कर रहे हैं। परंतु आक्रोशित ग्रामीण लाश को हटाने नहीं दे रहे हैं।