- Hindi News
- सुरेश सिंह हत्याकांड में प्रमोद लाला हाजिर
सुरेश सिंह हत्याकांड में प्रमोद लाला हाजिर
भास्कर न्यूज - धनबाद
कोयला व्यवसायी सुरेश सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी प्रमोद श्रीवास्तव उर्फ प्रमोद लाला अदालत में हाजिर हुआ। आरोपी आलोक वर्मा की ओर से सीआरपीसी की धारा 317 का टाइम पिटिशन दिया गया था। इस मामले में प्रमोद लाला की जमानत हाई कोर्ट से हुई है। सुरेश सिंह की हत्या के मामले में प्रमोद लाला का नाम पुलिस अनुसंधान में आया था। 7 दिसंबर 2011 को सुरेश सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें मृतक के पिता तेजनारायण सिंह के बयान पर सदर थाने में शशि सिंह, रामधीर सिंह एवं संजीव सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने शशि सिंह, प्रमोद लाला, आलोक वर्मा एवं मोनू सिंह के खिलाफ चार्जशीट दिया है।
जब्त सामान को रिलीज करने पर आदेश सुरक्षित
20 जनवरी 2014 को प्रमोद लाला ने जब्त सामान रिलीज करने के लिए एडीजे निकेश कुमार सिन्हा की अदालत में आवेदन दिया था। रिलीज आवेदन पर बचाव एवं अभियोजन पक्ष की ओर से बहस हो गई। अदालत ने रिलीड पिटिशन पर आदेश सुरक्षित रखा है। 3 सितंबर 2013 को प्रमोद लाला ने एडीजे निकेश कुमार सिन्हा की अदालत में सरेंडर किया था।
16 जनवरी 2014 को हाई कोर्ट से प्रमोद को जमानत का आदेश हुआ था।