गाड़ी विजेता बना कर पुजारी से ठगी
धनबाद। बरमसिया निवासी सविता पाठक के पुत्र राजेंद्र पाठक से 15 हजार की ठगी हुई है। सविता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सविता ने पुलिस को बताया है कि उनका पुत्र एक मंदिर में पुजारी है। अक्टूबर 2013 में उनके पुत्र के पास एक फोन आया। उनके पुत्र को कहा कि वे कार का विजेता बन गए हैं। कार देने के नाम पर उसने 15 हजार रुपए अपने बैंक खाते में डलवा लिए। बैंक खाता कटिहार निवासी सुदामा प्रसाद के नाम पर है। सदर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।