- Hindi News
- भट्ठा संचालक को बचाने में गई प्रभारी थानेदार की कुर्सी
भट्ठा संचालक को बचाने में गई प्रभारी थानेदार की कुर्सी
> मुगमा में अवैध कोल भट्ठा संचालन में मिली संलिप्तता, होगी विभागीय कार्यवाही
भास्कर न्यूज - धनबाद
एसपी की विशेष टीम ने मुगमा के एक कोल भट्ठे में छापा क्या मारा, वहां के प्रभारी थानेदार बेनकाब हो गए। विशेष टीम को निरसा थाने का प्रभारी थानेदार योगेंद्र कुमार सिंह की संलिप्तता से संबंधित कई साक्ष्य मिले। टीम ने इससे एसपी हेमंत टोप्पो को अवगत कराया। एसपी ने कोयला तस्करी में शामिल प्रभारी थानेदार योगेंद्र कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे संबंधित आदेश एसपी ने जारी कर दिया है। दारोगा जयप्रकाश पासवान को निरसा का प्रभारी थानेदार बनाया गया है। एसपी ने जांच की जिम्मेवारी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को सौंपी है। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी योगेंद्र कुमार सिंह पर कार्रवाई होगी।
24 को संभाल था पदभार
सस्पेंड प्रभारी थानेदार योगेंद्र कुमार सिंह ने 24 जनवरी 2014 को निरसा थानेदारी की कमान संभाली थी। निरसा थानेदार रमेश कुमार के छुट्टी में जाने के बाद उन्हें थानेदारी का मौका मिला था। उन्होंने थानेदारी के इस मौके का गलत इस्तेमाल जैसे ही शुरू किया, इसकी भनक एसपी को लग गई। एसपी ने विशेष टीम गठित कर मुगमा के एक भट्ठे में छापेमारी कराई। एसपी की सूचना सही साबित हुई।
छापेमारी से पहले ही हार्डकोक में पहुंच गई सूचना आरोप में प्रभारी थानेदार योगेंद्र कुमार सिंह सस्पेंड