पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मैजिक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर

टाटा मैजिक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महुदा - महुदा थाना क्षेत्र के महुदा बाजार के पास अज्ञात टाटा मैजिक टेंपो की चपेट में आने से राधानगर निवासी काली महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टेंपो बोकारो से धनबाद की ओर जा रही थी। जबकि पीडि़त काली महुदा बाजार से साइकिल पर सवार होकर राधानगर स्थित अपने घर जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए महुदा मोड़ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो जेनरल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया।