पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल गई युवती 10 घंटे बाद बरामद

स्कूल गई युवती 10 घंटे बाद बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - टॉप करने के दबाव में 10 वीं की एक छात्रा निराशा में चली गई। वह परीक्षा छोड़ स्कूल के गेट से फरार हो गई। 10 घंटे बाद उसे गिरिडीह से बरामद किया गया। लापता छात्रा पुराना बाजार के कारोबारी की पुत्री है। इसलिए इस घटना से पूरे दिन पुलिस परेशान रही। दरअसल छात्रा स्कूल में टॉप फाइव की रेंक शामिल रहती थी। पर इससे वह संतुष्ट नहीं थी। वह अपनी बड़ी बहन की तरह ही टॉप करना चाहती थी। पर उसे अपनी तैयारी टॉप के लायक नहीं दिखी। परीक्षा शुरू हुआ तो वह इसे लेकर टेंशन में आ गई। सोमवार को जब वह परीक्षा देने पहुंची तो उसने अपने एक भाई और बहन को स्कूल के अंदर यह कहकर भेज दिया कि उसे कुछ काम है, वह कर के आ रही है। उसके भाई और बहन स्कूल गेट के अंदर चल गए, जबकि वह गेट से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब वह कक्षा में नहीं पहुंची तो उसकी खोज बिन शुरू हो गई। स्कूल में वह कहीं नहीं मिली। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना सरायढेला थाने को दी। सरायढेला पुलिस ने स्कूल के आसपास क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थी में उसकी तलाश में जुटे रहे। पुलिस ने उसकी मोबाइल को जांच का आधार बनाया। वह मोबाइल के जरिए गिरिडीह में बरामद हो गई।
अंजान शख्स ने दी पनाह
छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वह निराशा में थी। उसने गिरिडीह जाने वाली बस पकड़ ली। गिरिडीह पहुंची तो एक शख्स ने उसे स्कूली ड्रेस में देख कर रोका। उससे पूछताछ की तो मामला संदिग्ध दिखा। उसने छात्रा की बंद मोबाइल को ऑन कर दिया। इससे पुलिस को मोबाइल का टावर लोकेशन मिल गया। तत्काल फोन पर संपर्क साधा गया तो छात्रा को पनाह देने वाले शख्स ने फोन उठाया।

उस शख्स को पूरी बात बता कर छात्रा को अपने पास ही रोकने को कहा गया। इधर परिवार वाले भागे - भागे गिरिडीह पहुंचे और अपनी पुत्री को बरामद कर घर ले आए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।