- Hindi News
- बसंतीमाता हादसे में मृत अधिकारी अरुप को मिला वीरता पुरस्कार
बसंतीमाता हादसे में मृत अधिकारी अरुप को मिला वीरता पुरस्कार
> बीसीसीएल ने २६ अन्य लोगों को भी दिया वीरता का पुरस्कार
भास्कर न्यूज - धनबाद
बीसीसीएल की बसंतीमाता कोलियरी में हादसे में मारे गए सहायक प्रबंधक अरुप चटर्जी को मरणोपरांत बीसीसीएल प्रबंधन ने वीरता पुरस्कार दिया। जियलगढ़ा के मैदान में अरुप चटर्जी की पत्नी झिनाई चटर्जी ने पुरस्कार ग्रहण किया। 11 नवंबर 2013 को बसंतीमाता कोलियरी के खदान में मजदूरों के साथ अरुप चटर्जी भी मौजूद थी। रूफ में प्रॉब्लम आने पर मजदूरों को बाहर निकालने के क्रम में अरुप पर रूफ गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा बीसीसीएल ने 26 लोगों को वीरता पुरस्कार दिया है।
67 लोगों को दिया गया पुरस्कार - बीसीसीएल प्रबंधन ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवकों, कर्मी को सम्मानित और पुरस्कृत किया है। इस क्रम में कुल 67 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
35 ग्रामीणों को किया गया पुरस्कृत
रूफ फाल दुर्घटना में फंसे मृत कर्मियों के शव निकालने एवं बचाव कार्य में प्रबंधन को मदनपुर निरसा गांव के 35 युवकों ने विशेष योगदान दिया। उनके इस उल्लेख कार्य के लिए बीसीसीएल सीएमडी टीके लाहिड़ी ने उन्हें सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले युवकों में शेख तैमूर, शेख खुर्शीद, शेख आफताब, शेख नसीम सहित 35 युवकों को पुरस्कृत किए गए।