स्कूल-कॉलेजों में कई कार्यक्रम
धनबाद - जिले के शिक्षण संस्थानों में रविवार गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। पीके राय कॉलेज में प्राचार्य डॉ डीके वर्मा ने झंडोतोलन किया। एसएसएलएनटी में प्राचार्या डॉ किरण सिंह ने झंडा फहराया। डीएवी कोयलानगर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीएवी ग्रुप के निदेशक डॉ केसी श्रीवास्तव ने झंडा फहराया।
कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। बिरसा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के संचालक कृष्णा नंद सिन्हा ने झंडोतोलन। बालिका और बालक मध्य विद्यालय न्यू स्टेशन में रविवार को आयोजित गंणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक उपस्थित हुए।