पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कवियों ने सजाई हास्य की महफिल

कवियों ने सजाई हास्य की महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। रविवार को गांधी सेवा सदन में हास्य- व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में भाग लेने आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल लोगों को गुदगुदाया, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था पर चोट कर लोगों को सोचने पर भी विवश कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन सम्राट इन्फॉर्मेशन की ओर से किया गया था। कवि बसंत जोशी, उमेश मिश्र, मुकेश आनंद, साधना सूद, स्वाति कुमारी, शिवरंजन सिंह, महादेव चौधरी, शंभूनाथ पांडेय और राजेश अनुभवी ने कविता पाठ किया। सम्मेलन के दौरान ही मासिक पत्रिका नागरिक वाणी का लोकार्पण मुख्य अतिथि सिविल सोसायटी के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने किया।





धनबाद - रविवार को गांधी सेवा सदन में हास्य- व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में भाग लेने आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल लोगों को गुदगुदाया, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था पर चोट कर लोगों को सोचने पर भी विवश कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन सम्राट इन्फॉर्मेशन की ओर से किया गया था। कवि बसंत जोशी, उमेश मिश्र, मुकेश आनंद, साधना सूद, स्वाति कुमारी, शिवरंजन सिंह, महादेव चौधरी, शंभूनाथ पांडेय और राजेश अनुभवी ने कविता पाठ किया। सम्मेलन के दौरान ही मासिक पत्रिका नागरिक वाणी का लोकार्पण मुख्य अतिथि सिविल सोसायटी के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने किया।