पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल से उपभोक्ता फोरम की सुनवाई प्रभावित

हड़ताल से उपभोक्ता फोरम की सुनवाई प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताल से उपभोक्ता फोरम की सुनवाई प्रभावित - धनबाद - राजपत्रित कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से उपभोक्ता फोरम का काम पूरी तरह प्रभावित है। 20 जनवरी से राजपत्रित कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इससे उपभोक्ता फोरम एवं डीसी अदालत में विभिन्न मामलों का निबटारा नहीं हो रहा है। फोरम के अध्यक्ष पीसी अग्रवाल ने कहा कि फोरम में मात्र एक ही लिपिक कार्यरत हैं। इससे फोरम की कार्रवाई पूरी तरह ठप है। आठ दिनों से उपभोक्ताओं से संबंधित सभी वाद लंबित चल रहा है। उपभोक्ताओं को फोरम से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।