- Hindi News
- प्रखंड से बाहर प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द
प्रखंड से बाहर प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
भास्कर न्यूज, धनबाद
प्रारंभिक शिक्षा स्थापना समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत ओवर यूनिट शिक्षकों का समंजन, शिक्षकों का म्यूचुअल ट्रांसफर, अंतर जिला ट्रांसफर शिक्षकों का पदस्थापन और प्राथमिक शिक्षकों के प्रतिनियोजन समाप्त करने पर निर्णय लिया गया। इसके तहत विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक जिनका प्रतिनियोजन प्रखंड से बाहर के हाई स्कूल में किया गया है। उनका प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षा की बेहतरी को देखते हुए सभी तरह के प्रतिनियोजन पर विचार करने की बात कही गई। बैठक में 50 शिक्षकों का यूनिट समंजन, 26 का म्यूचुअल ट्रांसफर और एक अंतर जिला ट्रांसफर शिक्षक के पदस्थापन को मंजूरी दी गई।
गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षक हटाएं जाएंगे
कार्यालयों में गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों का प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। उपायुक्त ने इस संबंध में स्थापना समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया है। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों का प्रतिनियोजन शिक्षण कार्य के अलावा किसी अन्य कार्य में नहीं होना है। ऐसा होने की स्थिति में संबंधित विभाग पर कार्रवाई की जाएगी।

भास्कर न्यूज - धनबाद