पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कार्यालयों में लहराया तिरंगा

सरकारी कार्यालयों में लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालयों में भी रविवार को पूरे धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। समाहरणालय, एसडीओ कार्यालय, मिश्रित भवन, एसपी कार्यालय, धनबाद थाना, पुलिस लाइन में क्रमश: डीसी, एसपी, डीडीसी और डीएसपी ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली। इसी तरह नगर निगम में मेयर इंदु सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल और कॉलेजों में भी उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुसुंडा क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक विकास कुमार ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य यूएस पांडेय ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। सेवालय विकास संस्था की ओर से नया बाजार सुभाष चौक स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अनवर इस्माइल, सचिव मो मुस्तकीम, हरि किशोर सिंह मौजूद थे। जिला कांग्रेस की ओर से जयप्रकाश में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडोतोलन जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर ए के झा, मदन महतो, संतोष सिंह, तवरेज मल्लिक, मनोज यादव उपस्थित थे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शाखा सचिव राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर रंजीत राय, प्रणव कुमार सिंह, एस के सिंह मौजूद थे। मेमको मोड़ स्थित झाविमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर पीएल बर्णवाल आदि उपस्थित थे।

कुसुम बिहार प्ले स्कूल में भी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के निदेशक डीएन झा ने झंडोतोलन किया और सलामी दी। इस अवसर पर शोभा रानी प्रसाद, दीपा रानी, महिमा ओझा, पिंकी ओझा समेत कई अन्य उपस्थित थे।