ऑटो किराया वृद्धि के खिलाफ धरना
धनबाद - ऑटो किराए में वृद्धि के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर 27 जनवरी को भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे रतिलाल महतो, अमित सिंह, राजीव सिंह, राकेश पांडे ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार जिला प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया था कि यदि ऑटो किराए को अचानक इतना बढ़ाया जाता है, तो कम से कम उन्हें आवश्यक यात्री सुविधाएं तो देनी ही चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से भोला, बबलू, गोपाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।