आकर्षक जुलूस ले जाने का निर्णय
गोमो - चार फरवरी को धनबाद में झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर तोपचांची महतो होटल में प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें तोपचांची से आकर्षक जुलूस ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, कृष्णा मेहता, शंभुनाथ सेनापति, वकील महतो, बलराम कुम्हार, सलाउद्दीन अंसारी, मनोहर मुर्मू, माना पाठक, विकास तिवारी, विनय तिवारी, सुरेश महतो, तुलसी महतो, द्वारिका महतो सहित दर्जनों लोग थे। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में उक्त कार्यक्रम में शामिल हो।