- Hindi News
- ट्राई के अधिकारियों को ग्राहकों ने सुनाई खरी खरी
ट्राई के अधिकारियों को ग्राहकों ने सुनाई खरी-खरी
ट्राई के अधिकारी शहर में, सेवा प्रदाताओं की मौजूदगी में ग्राहकों से जाना हाल
भास्कर न्यूज, धनबाद
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ((ट्राई)) के क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा मंगलवार को सीएमआरआई के ऑडिटोरियम में उपभोक्ता पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों समेत भारी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। मौके पर ट्राई के सलाहकार अरुण कुमार ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को जागरूक होकर कंपनियों की कमी की शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2014 के बाद पूरे देश में एनॉलाग टीवी की सेवा समाप्त हो जाएगी और केबल टीवी का पूरी तरह डिजिटलाइजेशन कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ट्राई के नियम-कानून से भी लोगों को अवगत कराया। इस दौरान आईएसएम के प्रोफेसर पीके साधु एवं सीआईएमएफआर के डायरेक्टर एके घोष भी थे।
नेटवर्क सबसे बड़ी परेशानी
उपभोक्ताओं को जानकारी देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सभी मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में अधिकतर ने अपनी समस्याओं की चर्चा करते हुए नेटवर्क की समस्या, कॉल ड्राप और वैल्यू एडेड सेवा के नाम पर बिना सहमति के पैसा काटने की शिकायत की। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कई लोगों की समस्या का तत्काल समाधान किया और भविष्य में सेवा में और सुधार करने की बात कही।
नेटवर्क और कॉल ड्राप सबसे बड़ी परेशानी
उपभोक्ताओं को जानकारी देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सभी मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में अधिकतर ने अपनी समस्याओं की चर्चा करते हुए नेटवर्क की समस्या, कॉल ड्राप और वैल्यू एडेड सेवा के नाम पर बिना सहमति के पैसा काटने की शिकायत की। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कई लोगों की समस्या का तत्काल समाधान किया और भविष्य में सेवा में और सुधार करने की बात कही।
ञ्च वैल्यू एडेड सेवा के नाम पर बिना सहमति पैसा काट लेने की शिकायत की
भास्कर न्यूज - धनबाद
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ((ट्राई)) के क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा मंगलवार को सीएमआरआई के ऑडिटोरियम में उपभोक्ता पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों समेत भारी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। मौके पर ट्राई के सलाहकार अरुण कुमार ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को जागरूक होकर कंपनियों की कमी की शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2014 के बाद पूरे देश में एनॉलाग टीवी की सेवा समाप्त हो जाएगी और केबल टीवी का पूरी तरह डिजिटलाइजेशन कर दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने ट्राई के नियम-कानून से भी लोगों को अवगत कराया। इस दौरान आईएसएम के प्रोफेसर पीके साधु एवं सीआईएमएफआर के डायरेक्टर एके घोष भी थे।