- Hindi News
- 12वीं कॉमर्स में यूरेका अग्रवाल व विज्ञान में ऋचा ठक्कर टॉपर
12वीं कॉमर्स में यूरेका अग्रवाल व विज्ञान में ऋचा ठक्कर टॉपर
> राजकमल में दो दिवसीय दीक्षा समारोह का समापन
भास्कर न्यूज - धनबाद
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में मंगलवार को छात्राओं के लिए दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मंगलवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को प्री बोर्ड का रिजल्ट प्रदान किया गया। दीक्षा समारोह के दौरान 12वीं वाणिज्य और विज्ञान की 319 छात्रों को प्री बोर्ड का रिजल्ट प्रदान किया गया। इनमें 12वीं वाणिज्य में यूरेका अग्रवाल 94.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, श्रुति अग्रवाल 93.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं ईशा अग्रवाल 90 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। 12वीं विज्ञान में ऋचा ठक्कर 87.45 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, शशिप्रिया 87.23 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और शैलजा सलोनी 84.47 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। वर्ष भर में विद्यालय कार्य दिवस में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाली 23 छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।