डीएफए लीग में बिशनपुर क्लब जीता
धनबाद - धनबाद फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डीएफए लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मुक्ति क्लब और बरियो फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरा मैच विवेकानंद क्लब और बिशनपुर फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। 12 वें मिनट पर बिशनपुर के समरेश ने गोल कर बढ़त बना ली। खेल के अंतिम समय में शफिक अंसारी ने दूसरा गोल कर टीम को दो-शून्य से मैच जीता दिया। मैच का संचालन जुबेर आलम, सुभाष, सुरेश ने किया।