- Hindi News
- लोगों की राय पर तय होगा आईटीआई का पाठ्यक्रम
लोगों की राय पर तय होगा आईटीआई का पाठ्यक्रम
भास्कर न्यूज - धनबाद
श्रम और रोजगार मंत्रालय तमाम औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों ((आईटीआई)) की सूरत और पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी कर रहा है, जिससे वहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को वक्त के साथ बेहतर हुनर मिल सके। इसके लिए विभाग ने लोगों के साथ कंपनियों की राय मांगी है। दरअसल, श्रम मंत्रालय द्वारा छात्रों को हुनरमंद बनाने के लिए आईटीआई, अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम और स्किल डेवलपमेंट स्कीम चलाई जाती है। अरसे से आईटीआई में चलाए जा रहे कोर्स में बदलाव की मांग हो रही है। इसी को देखते हुए विभाग ने बदलाव की कवायद शुरू की है। विभाग ने आईटीआई के संबंध में 17 बिंदुओं पर सुझाव मांगें है। इनमें सबसे अहम छात्रों के प्लेसमेंट सिस्टम के सुधारने और पढ़ाई के बाद निकलने वाले छात्रों की बेहतरी के लिए काम करना है। अब तक रोजगार मेला या कंपनी से बातचीत कर छात्रों को प्लेसमेंट के लिए भेजा जाता है। छात्रों के प्लेसमेंट के लिए और बेहतर क्या किया जा सकता है? क्या रणनीति बनाई जा सकती है? इस पर राय देनी होगी।
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम में चार
ंिबंदुओं पर मांगा गया है सुझाव
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम और स्किल डेवलपमेंट के तहत चार-चार बिंदुओं पर राय मांगी गई है। इसमें मुख्य कंपनियों में पढ़ाई के दौरान अप्रेंटिसशिप करने वाले छात्रों की संख्या और उपयोगिता बढ़ाने पर भी विभाग सोच रहा है। केवल संबंधित ट्रेड के कंपनियों में अप्रेंटिसशिप न कराकर अन्य क्षेत्रों में भी कराए जाने पर विचार है। इसके लिए ऑनलाइन अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन, अप्रेंटिसशिप के लिए कंपनियों की ऑनलाइन सूचना और भुगतान की राशि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
बनेगी कमेटी और तय होगा बदलाव
लोगों और कंपनियों से राय लेने के बाद विभाग आईटीआई, अप्रेंटिसशिप और स्किल डेवलपमेंट कोर्स के लिए अलग-अलग तीन कमेटियां बनाई जाएंगी, जो जनता व कंपनियों की राय पर विचार-विमर्श करेगी। इसके बाद कमेटी बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर टेक्निकल कमेटी के पास भेजेगी। इसके बाद वहां समीक्षा होगी और उसके बाद राज्यों के सदस्य के पास भेजी जाएगी। वहां से आने वाले सुझाव पर अमल करते हुए बैठक कर इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सभी राज्यों ने भेज दिया है अपना सुझाव
॥विभाग बदलाव की तैयारी कर रहा है। सभी से राय मांगी जा रही है। सभी राज्यों से सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर भी राय मांगी गई थी। इस विषय पर सभी राज्यों ने अपना-अपना सुझाव भेज दिया है। अंतिम निर्णय विभाग को ही लेना है।ञ्जञ्ज
बीडी ठाकुर, डिप्टी डायरेक्टर, श्रम एवं नियोजन विभाग झारखंड
आईटीआई के संबंध में मांगी गई राय के खास बिंदुओं पर एक नजर
> आईटीआई की नामांकन प्रक्रिया में क्या बदलाव या सरलीकरण करने की जरूरत है? > परीक्षा पद्धति, छात्रों का मूल्यांकन और सर्टिफिकेट सिस्टम पर > आईटीआई के साथ कौन सा शॉर्ट टर्म कोर्स सही रहेगा > छात्रों के प्लेसमेंट के लिए क्या किया जा सकता है > आईटीआई को स्वयं पोषित कैसे बनाया जा सकता है > शिक्षण में सहायक सामग्री का इस्तेमाल > शिक्षकों की नियुक्ति > प्रशिक्षकों की योग्यता व प्रशिक्षण > मौजूदा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर इस्तेमाल के लिए नियम > संस्थान के प्रबंधन में सुधार के सुझाव > इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी को सक्रिय करने के लिए > शिक्षकों द्वारा छात्रों के मूल्यांकन में बदलाव
श्रम व रोजगार मंत्रालय ने १७ बिंदुओं पर मांगे सुझाव