महिला के खिलाफ ठगी की शिकायत
भास्कर न्यूज, धनबाद
धनबाद थाना क्षेत्र के भिस्तीपाड़ा की रहने वाली बबीता सिंह पर बीमा बचत पॉलिसी कराने के नाम पर दो लोगों ने हजारों की ठगी का आरोप लगाया है। भिस्तीपाड़ा निवासी छोटन यादव और लोयाबाद निवासी कुंती देवी ने पुलिस अधीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की है। साथ ही छोटन ने धनबाद थाना और कुंती देवी ने लोयाबाद थाने में भी शिकायत की है।
पुलिस को दी शिकायत में छोटन ने बताया कि बबिता एलआइसी कराने की जिद करती थी । १३ दिसंबर २०१३ को बीमा बचत पॉलिसी की फॉर्म भर कर ३३ हजार रुपए ले लिया। डेढ़ महीने के बाद भी पॉलिसी का कागज नहीं दी। महिला का टालमटोल देख मिठाई दुकानदार छोटन यादव ने लिखित शिकायत की। कुंती देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि १० नवंबर २०१३ को बबिता ने एलआइसी कराने के नाम पर ५० हजार रुपए ले लिया। कागजात मांगने पर बबीता टालमटोल करती रही।
वर्जन
मुझे बदनाम करने की साजिश है
मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है। थाने में भी गलत शिकायत की गई है। साजिश के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा है। मैंने किसी से पैसा नहीं लिया है। बबिता सिंह, आरोपी महिला।
देवी ने पुलिस अधीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की है। साथ ही छोटन ने धनबाद थाना और कुंती देवी ने लोयाबाद थाने में भी शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत में छोटन और कुंती ने बताया कि बबिता ने एलआइसी कराने के नाम पर ठगी की और कागजात नहीं दिए।
भास्कर न्यूज, धनबाद
धनबाद थाना क्षेत्र के भिस्तीपाड़ा की रहने वाली बबीता सिंह पर बीमा बचत पॉलिसी कराने के नाम पर दो लोगों ने हजारों की ठगी का आरोप लगाया है। भिस्तीपाड़ा निवासी छोटन यादव और लोयाबाद निवासी कुंती
॥मुझे बदनाम करने की साजिश है मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है। थाने में भी गलत शिकायत की गई है। साजिश के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा है। मैंने किसी से पैसा नहीं लिया है।ञ्जञ्ज
बबिता सिंह, आरोपी महिला।