आरएनएस मेमोरियल में जगजीवन नगर विजेता
धनबाद - आरएन सिंह मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार का मुकाबला जगजीवन नगर क्रिकेट कोचिंग कैंप एवं सिजुआ स्कूल ऑफ क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जगजीवन नगर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसमें सोहेल अख्तर ने 49, मोहित ने 27 और क्रिसु सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। बाद में खेलने उतरी सिजुआ की टीम 25.5 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें इम्तियाज का सर्वाधिक 50 रन का योगदान रहा। मैच जीतने में सोहेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उसने 12 रन देकर 4 विकेट झटके। ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया। जगजीवन नगर की यह लगातार दूसरी जीत है।