पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर व बाइक में टक्कर, एक गंभीर

डंपर व बाइक में टक्कर, एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोयाबाद - लोयाबाद हटिया गोलाई के पास मंगलवार की दोपहर डंपर व बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार ४२ वर्षीय राम विलास सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। कतरास निवासी रामविलास बाइक से धनबाद जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में रामविलास के दाएं पैर में चोट लगी है। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया।