पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीमेंस टी ट्वेंटी में नॉर्थ व साउथ जोन की जीत

वीमेंस टी-ट्वेंटी में नॉर्थ व साउथ जोन की जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - स्थानीय रेलवे स्टेडियम में आयोजित जेएससीए इंटर जोन वीमेंस टी-ट्वेंटी टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया। टॉस नॉर्थ जोन की टीम जीती और फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्ट जोन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 64 रन बना सकी। इसमें कविता रॉय का 31 रन का योगदान रहा। नॉर्थ जोन की टीम 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 68 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें शोभा का 32 एवं निहारिका का 21 रन का योगदान रहा। शोभा मैन ऑफ द मैच चुनी गई। दूसरा मैच ईस्ट जोन व साउथ जोन के बीच खेला गया। ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी। ईस्ट की पूरी टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 59 रन बनाई। बाद में बैटिंग करने उतरी साउथ की टीम 12 ओवर में बिना विकेट खोए 60 रन बनाकर दस विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच देवयानी प्रसाद को चुना गया।