बालक-बालिका वॉलीबॉल टीमें घोषित
धनबाद - लातेहार में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली झारखंड राज्य सब जूनियर अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली धनबाद की बालक-बालिका टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में संपन्न प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम का चयन किया गया। बालक टीम में सुमन कुमार, रविशंकर, निरंजन सिंह, संदीप कुमार, नीरज कुमार, नीलमणि, प्रियेश जायसवाल, नीतीश कुमार, संदीप तुरी, विशाल रजक, शुभम कुमार सिंह एवं पंकज कुमार शामिल हैं। बालिका टीम में प्रियंका सिंह, सोनम कुमारी, अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, रितु लकड़ा, दीपा कुमारी, तृप्ति मिश्रा, निशा कुमारी, आरजू डागा, उषा सोरेन, निशि कुमारी का चयन किया गया है। बालक टीम का प्रशिक्षक रोहित मिश्रा एवं बालिका टीम का प्रशिक्षक नीतू बाउरी को बनाया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी 29 जनवरी को रवाना होंगे। सभी के चयन पर एसएम हाशमी, निर्मल कुमार सिंह, प्रमोद कपूर, प्रदीप सरकार, सूरज प्रकाश, जितेन कुमार, वीरेंद्र पांडे, दिलीप सिंह चौधरी, प्रशांत बनर्जी, जैनुल आवेदिन, जुबेर आलम ने शुभकामनाएं दी हैं।