17 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा
कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 18500 परीक्षार्थी
भास्कर न्यूज, धनबाद
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए जिले भर में 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 18500 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में बैठक की गई। बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता डीईओ डीडी राय और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसके सिन्हा ने की। सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मिलेगा प्रश्न पत्र
बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे से प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लेने का निर्देश दिया गया। प्रश्न पत्र केंद्राधीक्षक या फिर उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को ही दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण परीक्षा शुरू होने के ठीक पांच मिनट पहले किया जाएगा।
धनबाद - जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए जिले भर में 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 18500 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में बैठक की गई। बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता डीईओ डीडी राय और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसके सिन्हा ने की। परीक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मिलेगा प्रश्न पत्र - बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे से प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लेने का निर्देश दिया गया। प्रश्न पत्र केंद्राधीक्षक या फिर उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को ही दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण परीक्षा शुरू होने के ठीक पांच मिनट पहले किया जाएगा।
> कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा
में शामिल होंगे 18500 परीक्षार्थी