पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने को ले बैठक आज

तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने को ले बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - जिला स्तर पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी फिर से की जा रही है। इसको ले प्रशासन योजना बना रहा है, ताकि सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2013 ((कोटपा)) को सख्ती से लागू किया जा सके। इसको ले बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति के सभी सदस्य भाग लेंगे।
विशेषज्ञ भी रहेंगे मौजूद
अधिकारियों की मानें तो इस बैठक में इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरक्लोसिस एंड लंग डिजीज ((द यूनियन)) नई दिल्ली के सलाहकार प्रणय लाल और सोसियो इकोनॉमी एंड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी ((सीड्स)) के निदेशक दीपक मिश्रा भी भाग लेंगे।

ये दोनों जिला स्तरीय समिति के सदस्यों को तंबाकू उत्पादों के रोकथाम और इस दिशा में देश के अन्य हिस्सों में किए गए कार्रवाइयों से अवगत करवाएंगे। ताकि जिला स्तर पर गठित समिति तंबाकू उत्पादों के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठा सके।
ये हैं समिति में
? पुलिस अधीक्षक
? जिला जन संपर्क पदाधिकारी
? औषधी एवं खाद्य निरीक्षक
? सचिव रोटरी क्लब
? प्राचार्य, पीके राय मेमोरियल कॉलेज
? डॉ आरएस यादव, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान, पीके राय मेमोरियल कॉलेज
? डॉ डीके सिंह, प्राध्यापक, शिक्षाविद, पीके राय मेमोरियल कॉलेज