मांगों को लेकर एटक का धरना
धनबाद - मंगलवार को एटक और टाइगर फोर्स के सदस्यों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए झाविमो नेता अरविंद सिंह और गौर चंद्र बाउरी ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो को एक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। इस साजिश में पुलिस के साथ-साथ कई राजनीतिक दल के नेता भी शामिल हैं। विधायक के साथ जनता है और जल्द ही उनकी रिहाई की मांग को लेकर एक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना को धर्मजीत सिंह, शाने अहमद, मनन यादव, विनोद पासवान ने संबोधित किया।