पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १२ बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार

१२ बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - स्टेशन स्थित बाइक स्टैंड से मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल चोरी कर रहे दो चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों चोर में हाउसिंग कॉलोनी निवासी बिट्टू व झरिया के राजबाड़ी निवासी श्रवण है। दोनों की निशानदेही पर धनबाद स्टेशन स्थित दो स्टैंडों से १२ बाइकें जब्त की गईं। पुलिस के मुताबिक किसी ने गुप्त सूचना दी कि बिट्टू व श्रवण धनबाद, सरायढेला, बैंकमोड़, भूली व धनसार थाना समेत व अन्य थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर धनबाद स्टेशन स्थित बाइक स्टैंड में खड़ी करते हैं। पुलिस ने कहा कि बिट्टू व श्रवण के और चार साथियों की तलाश जारी है।

दोनों के निशानदेही पर संभावित ठिकानों में छापामारी की जा रही है ।
स्टैंड से होती है गाड़ी की डील
धनबाद स्टेशन के सामने दोनों बाइक स्टैंड चोरी की गाड़ी खपाने का अड्डा है । चोरी की बाइक यहीं से डील होती है । खरीदार लाकर चोर रुपये लेकर यहीं से बेच देते है । पहले भी चोरों ने कई बार दर्जनों बाइक चोरी कर व डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगा कर स्टैंड में खड़ी कर देते थे । फिर जाली कागजात बना कर उसे बेच देते थे ।
दस से पंद्रह हजार में बेच देते हैं नई बाइक
चोरी की बाइक चोर खरीदार से दस से पंद्रह हजार रुपये में बेच देते हैं । चोर अधिकांश नई बाइक को ही निशाना बनाते हैं । हीरो होंडा, हीरो व पल्सर आदि बाइक ही चोरी करते हैं । इसके खरीदार फौरन मिल जाते है । चोरों ने पुलिस को कहा कि हीरो व हीरो होंडा समेत स्पीड बाइक की डिमांड अधिक है । इसलिए इन्हीं गाडिय़ों को वह चोरी करते हैं । ताकि आसानी से बेचा जा सके ।