पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की ट्रेनिंग पांच फरवरी को

शिक्षकों की ट्रेनिंग पांच फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - हाई स्कूलों में संचालित तरुण शिक्षा उड़ान के मास्टर ट्रेनरों की बैठक मंगलवार को आरएमएसए कार्यालय में हुई। बैठक में स्कूलों में उड़ान के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 फरवरी को एचई स्कूल में आयोजित किया गया है। बैठक में संबंधित शिक्षकों को उड़ान से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीटेक फस्र्ट और थर्ड सेमेस्टर परीक्षा आज से - विनोबा भावे विवि के अंतर्गत संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों की बीटेक फस्र्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी।

परीक्षा सेकेंड सिटिंग दोपहर 1 से 4 बजे के बीच होगी। केके इंजीनियरिंग कॉलेज का परीक्षा केंद्र पीके राय कॉलेज में बनाया गया है। पहले दिन बुधवार को फस्र्ट सेमेस्टर के 168 स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।
जेवीसीएम का केंद्रीय अधिवेशन 16 को
धनबाद - झारखंड विकास छात्र मोर्चा का केंद्रीय अधिवेशन 16 फरवरी होगा। अधिवेशन की तैयारियों के लिए मंगलवार को मोर्चा की बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष विशाल वाल्मिकी ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष बीरू आनंद सिंह ने हिस्सा लिया।