पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने बच्चों को शिक्षित करें : दूबे

अपने बच्चों को शिक्षित करें : दूबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. धनबाद जिला नाई युवा मंच के बैनर तले मंगलवार को गांधी सेवा सदन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अजय कुमार दूबे ने कहा कि नाई जाति समाज के अति महत्वपूर्ण अंग है। वह अपनी सेवा समाज के हर वर्ग को समर्पित भाव से देते हैं। उन्होंने कहा कि नाई जाति को अपने समाज के उज्जवल भविष्य के लिए अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षित बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को इससे प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्होंने नाई समाज के लोगों को बधाई दी। समारोह को स्वतंत्रता सेनानी शिवशंकर ठाकुर, दीनानाथ ठाकुर, संजय ठाकुर ने संबोधित किया। इस मौके पर गोविंद ठाकुर, अशोक ठाकुर, बिंदा ठाकुर, सीताराम ठाकुर, इन्द्रदेव ठाकुर, लालधारी ठाकुर, भागीरथ ठाकुर उपस्थित थे।