पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसचिवीय कर्मियों ने निकाला जुलूस

अनुसचिवीय कर्मियों ने निकाला जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - 18 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए अनुसचिवीय कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकाला और रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। जुलूस समाहरणालय से निकलकर रणधीर वर्मा चौक पहुंचा, जहां सभा की गई। जुलूस में समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी अंचल, प्रखंड, परिवहन और निबंधन कार्यालय के कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी एवं पथ निर्माण विभाग के कर्मी शामिल थे।

रणधीर वर्मा चौक पर सभा को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह, बिजली कामगार यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि सरकार ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया तो अन्य सभी विभागों के कर्मी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। सभा को विनोद कुमार सिन्हा, गोपाल चंद्र पाल, मनोरंजन सिंह अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, जंगली कुमार दास, रमेश तिवारी, आलोक झा, अनिता मजुमदार, अनुपम कुमारी और निशा कुमारी ने संबोधित किया।