- Hindi News
- सीएम नहीं, मंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
सीएम नहीं, मंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
धनबाद - 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बिरसा मुंडा पार्क में आयोजित धनबाद महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं, बल्कि सूबे के पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक करेंगे। महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। पार्क में पंडाल निर्माण और रंग-रोगन का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सभी उप समितियां अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने में जुटी हुई हैं। मंगलवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार ने पार्क में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
और सभी शेष बचे कार्यों को एक-दो दिनों के अंदर पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी समिति के प्रमुखों से तैयारियों की जानकारी ली। समिति की ओर से उपायुक्त को बताया गया कि पार्क को सजाने-संवारने का काम अंतिम चरण में है। महोत्सव में लोगों के आवागमन के लिए सिटी बस भी चलाई जाएगी। बैठक में सभी एडीएम बीपीएल दास, एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि राज शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।