पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजी के पुत्र को भी अवैध ढंग से नौकरी

रजी के पुत्र को भी अवैध ढंग से नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो/धनबाद/रांची

बोकारो स्टील प्लांट ((बीएसएल)) में झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के पुत्र सैयद मोहम्मद रजी सहित दर्जनभर लोगों को अवैध तरीके से नियुक्त किया गया था। सीबीआई की धनबाद टीम ने यह खुलासा किया। सीबीआई ने मंगलवार को कांड संख्या 1 ए/2014 और 2 ए/2014 दर्ज किया है। इसमें मोहम्मद रजी, बीएसएल के पूर्व एमडी वीके श्रीवास्तव और पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीवेश मिश्रा सहित 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में सात रिटायर्ड अधिकारी और अवैध तरीके से नौकरी पाने वाले शामिल हैं।

सीबीआई टीम ने मंगलवार को देश के 10 शहरों में आरोपियों के 36 ठिकानों पर छापेमारी की। टीम के करीब 100 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों ने आरोपियों के ठिकानों को खंगाला।

ञ्च सीबीआई ने दो केस दर्ज किए, पूर्व राज्यपाल के बेटे को भी बनाया आरोपी

बीएसएल के पूर्व एमडी वीके श्रीवास्तव के पुत्र की नियुक्तिभी जांच के दायरे में है। सीबीआई के अनुसार कई खास लोगों को बहाल करने के लिए यह वेकेंसी निकाली गई थी।



सीबीआई ने भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के पुत्र राजकुमार के बंग्ले पर भी छापा मारा। यहां से नौकरी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

पूर्व एमडी के पुत्र ने भी पाई नौकरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर भी छापे

जिनके यहां हुई छापेमारी - वीके श्रीवास्तव ((बीएसएल के तत्कालीन एमडी)), एके मेहरोत्रा ((डीजीएम, बीएसएल)), आरके नरुला (( तत्कालीन जीएम)), एएस हेम्ब्रम ((तत्कालीन एजीएम)), आरएन झा ((तत्कालीन एजीएम)), एके सिंह ((तत्कालीन चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर)) एवं संतोष कुमार, विश्वदीप साहनी, रत्नेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, संजय मिश्रा, असीम कुमार गोप, मुकेश सिंह, मो. शमीम रजक।



फर्जी नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, बीएसएल अफसरों और नियुक्त होने वालों के बैंक पास बुक, निवेश से जुड़े कागजात, फ्लैट और जमीन के दस्तावेज।



क्या हुआ बरामद

कहां-कहां छापे - रांची, बोकारो, पटना, आरा, दिल्ली, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, भिलाई, जबलपुर, भोपाल और मुंबई के 36 स्थानों पर।

सीबीआई ने 10 शहरों के 36 ठिकानों पर छापेमारी की





बोकारो स्टील प्लांट में अवैध नियुक्ति मामले में सीबीआई का खुलासा