पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद जिला सांस्कृतिक परिषद में मिला प्रथम स्थान

धनबाद जिला सांस्कृतिक परिषद में मिला प्रथम स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झरिया
धनबाद जिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विजेता टीम के सम्मान में यशोमति श्री विद्या निकेतन में समारोह आयोजित किया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष जयप्रकाश देवरालिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन आसित दास ने किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्रबंध समिति के आलोक चौधरी, विनोद शर्मा, मूलचंद अग्रवाल, सुप्रिया मुखर्जी ने लगातार पांचवीं बार जिला में प्रथम स्थान आने पर शुभकामनाएं दी। देवरालिया ने कहा कि विद्यालय में सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे।
राजा हरिशचंद्र के नाटक ने किया भाव विभोर - प्रबंध समिति के विनोद शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित प्रतियोगिता में जिला के नामी-गिरामी विद्यालयों ने शिरकत किया। यशोमति के छात्राओं ने विनोद शर्मा व विनय सर के निर्देशन में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया था। नाटक की प्रस्तुती इतना प्रभावशाली था कि दर्शकों से भरे टाउन हॉल में उस वक्त सन्नाटा छा गया था जब हरिश्चंद्र ने पुत्र का शव जलाने के लिए कर मांगा। कलाकार का यह कथन की बलिदान बलिदान बलिदान सत्य के लिए हमारा रोहित बलिदान हो गया ने दर्शकों को रोंगटे खड़े कर दिए।




किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर झारखंड सरकार के मंत्री मन्नान मल्लिक ने यशोमति के छात्राओं को शील्ड दे पुरस्कृत किया। लगातार पांचवीं बार प्रथम आने पर उपायुक्त प्रशांत कुमार व डीइओ धर्मदेव राय ने शुभकामनायें दी। प्रतियोगिता में विद्यालय की अलका ठाकुर, कोमल कुमारी, संध्या साव, रजनी कुमारी, पम्मी सिंह, कोमन ठाकुर, ज्योति आदि शामिल थीं।