कार्यवाहक अध्यक्ष का मनोनयन
धनबाद - युवा जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बरमसिया के प्रभाकर प्रसाद को धनबाद जिला युवा जदयू का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रभाकर के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। प्रभाकर के मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह, जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, पार्वती देवी, टुन्नू खान, अरविंद राय, जेके झा, मुन्ना सिन्हा, शशि प्रकाश ने उन्हें बधाई दी है।