पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा नजदीक पर तैयारी को नहीं जुट रहे छात्र

परीक्षा नजदीक पर तैयारी को नहीं जुट रहे छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलेश कुमार - धनबाद
मैट्रिक परीक्षा 2014 में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए संचालित काउंसलिंग सेंटर में बच्चे नहीं आ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन परीक्षा नजदीक होने की वजह से छात्र-छात्राओं के उपस्थित नहीं होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं विभाग जिले में काउंसलिंग सेंटर के माध्यम से कमजोर छात्र-छात्राओं को विशेष तैयारी करवाने का दावा कर रहा है। दैनिक भास्कर टीम ने जिले में संचालित पांच काउंसलिंग सेंटरों का जायजा लिया, तो चार केंद्रों में अनियमितता दिखी।
इसलिए खोले गए काउंसलिंग सेंटर काउंसिलिंग सेंटर के पीछे शिक्षा विभाग का तर्क है कि कमजोर छात्रों की तैयारी सिलेबस और जैक के मॉडल प्रश्न के अनुसार कराई जा सकती है।



केस स्टडी चार

सेंटर का नाम- उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमाटांड़। यहां उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढांगी, दामोदरपुर और कोलाकुसमा के बच्चों को मिलाकर 400 छात्रों के लिए पांच शिक्षक प्रतिनियोजित किए गए हैं। यहां करमाटांड़ के 30 बच्चे ही मिले।

केस स्टडी तीन

सेंटर का नाम- जागृति उच्च विद्यालय खोखरा पहाड़ी। यहां उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनागोडिय़ा को जोड़कर 200 छात्रों को पढ़ाया जाना है। टीम जब बुधवार को इस सेंटर पर पहुंची तो स्कूल ही बंद मिला।



रजिस्टर में एक माह से नहीं बनी है उपस्थिति

कमजोर छात्रों की मदद को बने काउंसिलिंग सेंटर का फायदा नहीं

भास्कर टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमाटांड़ काउंसलिंग सेंटर पर उच्च विद्यालय ढांगी, दामोदरपुर और कोलाकुसमा की उपस्थिति पंजी देखी, तो इसमें एक माह से किसी छात्र की उपस्थिति ही नहीं बनी है। सेंटर के प्रभारी ने कहा कि इन स्कूलों के बच्चे न के बराबर पहुंच रहे हैं। कुछ आ भी रहे हैं, तो लेट की वजह से उनकी उपस्थिति नहीं बन पाई है।



केस स्टडी दो

सेंटर का नाम- उच्च विद्यालय पांड्रा। इस सेंटर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदनडीह के बच्चों को जोड़कर 200 छात्रों को शामिल होना है। भास्कर टीम ने जब इस सेंटर पर मंगलवार और बुधवार को जायजा लिया, तो दोनों दिन यहां मात्र 3 स्टूडेंट्स ही उपस्थित मिले।



केस स्टडी एक

सेंटर का नाम- झरिया गुजराती स्कूल। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोर्रागढ़ और आमटाल के 300 छात्रों के लिए इस काउंसलिंग सेंटर को संचालित किया जा रहा है। भास्कर टीम ने मंगलवार और बुधवार को इस काउंसलिंग सेंटर का जायजा लिया, तो दोनों दिन यहां 8 स्टूडेंट्स ही पाए गए।