पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्डन ईगल और अंबेडकर क्लब विजयी

गोल्डन ईगल और अंबेडकर क्लब विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच गोल्डन ईगल क्लब, लोयाबाद और टाइगर क्लब, बेलटांड़ के बीच खेला गया। नया बाजार के राजेंद्र मैदान में खेला गया यह मैच गोल्डन ईगल की टीम ने 3-1 के अंतर से जीता। खेल के 5वें मिनट में टाइगर क्लब के अजय हेंब्रम ने पहला गोल दाग 1-0 से बढ़त बना ली। 25वें मिनट में गोल्डन ईगल के शुभम में गोल दाग कर बराबरी कर ली। दूसरे हाफ में शुभम और अप्पू सिंह ने एक-एक गोल कर टीम को 3-1 से जीत दिला दी। दूसरा मैच बीआर अंबेडकर क्लब और रजक स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। इस मैच को अंबेडकर क्लब ने 5-1 से जीत लिया। दीपक महतो ने 3 गोल किए। इधर, मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि राष्ट्रीय रेफरी शांति गोपाल ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मैच का संचालन रखाल रवानी, सुभाष लोद्य और जुबेर आलम ने किया।