पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण का आरोपी फहीम अंसारी गिरफ्तार

अपहरण का आरोपी फहीम अंसारी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगंज - लड़की को शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के आरोपी फहीम अंसारी को राजगंज थानेदार राजेंद्र दास ने बुधवार को रेलवे स्टेशन धनबाद से पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच करवाने के बाद धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए धनबाद कोर्ट भेजा है। झिरकीबाद निवासी दुष्यंत सिन्हा ने 27 जनवरी को राजगंज थाना में लिखित पत्र देकर थाना कुल्ही निवासी फहीम अंसारी पर अपनी बेटी को शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाया था।

शिकायत मिलने के बाद थानेदार ने आरोपी के भाई एवं दोस्तों को थाना में लाकर पूछताछ की। इसी दौरान थानेदार को सूचना मिली कि फहीम अपनी बाइक को रेलवे स्टेशन धनबाद के पार्किंग में खड़ी कर लड़की को लेकर आसनसोल गया है। आसनसोल से वापस आने पर थानेदार ने फहीम एवं लड़की को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार फहीम को जेल भेज दिया है। इधर अपहृता ने बताया कि फहीम ने दिमागी रूप से प्रताडि़त कर उसका अपहरण कर लिया था। थानेदार राजेंद्र दास ने बताया कि मामले में फहीम के खिलाफ भादवि की धारा 366 के तहत कांड अंकित किया गया है।