पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजीत चौधरी बने कराटे के अधिकृत जज

रंजीत चौधरी बने कराटे के अधिकृत जज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद । कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 23 एवं 24 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित गेम के दौरान ली गई परीक्षा में बुशिकान कराटे संघ के प्रमुख सेंसई रंजीत चौधरी को सफल घोषित किया गया। इस दौरान उन्हें अधिकृत जज का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। वल्र्ड कराटे फेडरेशन की निर्णायक समिति के चेयरमैन रोलेंड लोवेंजर भी लिखित एवं व्यावहारिक परीक्षा के दौरान मौजूद थे। उनकी इस उपलब्धि पर दून पब्लिक स्कूल के निदेशक जेएन सिंह, संत जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आरपी तिवारी, बुशिकॉन कराटे संघ के मनोज शर्मा, अनिल सिंह, राजेश यादव, अनिल तुलस्यान, पवन बर्णवाल, सुब्रत कर्मकार, विकास कुमार, चंद्रदेव प्रसाद आदि ने बधाई दी है।