पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे में हड़ताल पर फैसला 17 को : डीके

रेलवे में हड़ताल पर फैसला 17 को : डीके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय ने कहा कि भारतीय रेलवे में हड़ताल पर फैसला 17 फरवरी को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की सामान्य परिषद की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने ये बातें यूनियन की धनबाद वन शाखा कार्यालय में मंडलीय परिषद की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि यूनियन की 36 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए रेलकर्मी लगातार आंदोलनरत रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति और रेलवे बोर्ड की हठधर्मिता से ये मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज 96.6 फीसदी रेल कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में हैं। इस मौके पर सहायक मंत्री जियाउद्दीन, केंद्रीय संगठन मंत्री एसके सिंह, राजेश कुमार, महेश सिंह, एनसी राय, आरबी सिंह, पीके सिंह, पीके मिश्रा, मीना कुण्डु, एसएस यादव, सुरेश सिंह, केके सिंह, सोमेन दत्ता, बी प्रधान, ओम प्रकाश, ओपी शर्मा समेत अन्य भी मौजूद थे।