चंद्रवंशी समाज का चुनाव आज
धनबाद - जिला चंद्रवंशी रवानी समाज की बैठक गुरुवार को बैंकमोड़ में आयोजित की गई है। बैठक में समाज की नई कमेटी का चुनाव किया जाएगा। चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी भाग लेंगे। बुधवार को समाज के प्रवक्ता नीलकंठ रवानी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।