पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर से मिले चैंबर प्रतिनिधि

मेयर से मिले चैंबर प्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - पार्क मार्केट हीरापुर की दुकानों का भाड़ा कम करने की मांग को लेकर हीरापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मेयर इंदु सिंह और डिप्टी मेयर नीरज सिंह से मिला। चैंबर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि किराया कम तो किया गया है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। सभी दुकानदारों के लिए उतना किराया देना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि मेयर, डिप्टी मेयर ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को बोर्ड के समक्ष रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अशोक भट्टाचार्य, मनीष रंजन, बजरंग लाल अग्रवाल शामिल थे।