पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 बकाएदारों के खिलाफ वारंट

10 बकाएदारों के खिलाफ वारंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - एरिया बिजली बोर्ड कार्यालय द्वारा बिजली बिल के 10 बड़े बकाएदारों के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी किया गया है। इनमें लोयाबाद निवासी रुपेश कुमार पर 144512 रुपए, करीमगंज वासेपुर निवासी मुमताज खान पर 117424, कबाड़ीपट्टी निवासी सुलेमान अंसारी पर 113630, सरायढेला सुभाषनगर निवासी आशीष कुमार मित्रा पर 154120, चीरागोड़ा निवासी विजय राम पर 138089, हीरापुर निवासी रूमा मिश्रा पर 139458, कतरास रोड निवासी राजेश प्रसाद शर्मा पर 143397, ईस्ट बसुरिया निवासी राम कुमार रवानी पर 168195, बांसजोड़ा, लोयाबाद निवासी मुकेश कुमार झा पर 106074 एवं सरायढेला मुरलीनगर निवासी आर विश्वास पर 152886 रुपए बिजली बिल का बकाया है।

बड़े बिजली बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने डीसी एवं एसपी से मिलकर अपनी समस्या रखी। इस पर दोनों अधिकारियों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। अब ऐसे गिरफ्तारी वारंट पर तामिला रिपोर्ट एसपी के पास पहुंचेगी।