पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू ने दी थाना घेराव की चेतावनी

जदयू ने दी थाना घेराव की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद - जदयू के जिला उपाध्यक्ष उमाचरण महतो के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जदयू कार्यकर्ता बरवाअड्डा थाने का घेराव करेंगे। बुधवार को बेकारबांध स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह और जिलाध्यक्ष पिन्टू कुमार सिंह ने कहा कि जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुए एक माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर हमलावारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जदयू कार्यकर्ता बरवाअड्डा थाने का घेराव करेंगे। बैठक में मुन्ना सिन्हा, शशि प्रकाश, मनोज सिन्हा, दिलीप सिंह, रामदेव सिंह चंद्रवंशी, शंकर चौरसिया, मनोज कुमार गुप्ता मौजूद थे।