- Hindi News
- हैलो! एसडीओ बोल रहा हूं, फोन रिचार्ज करा दें
हैलो! एसडीओ बोल रहा हूं, फोन रिचार्ज करा दें
भास्कर न्यूज - धनबाद
जिला प्रशासन के अधिकारियों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने शहर के नामी-गिरामी लोगों के साथ ठगी की कोशिश की है। गिरोह ने एसडीओ और एडीएम बनकर लोगों को कॉल किया और मोबाइल रिचार्ज कराने को कहा। कुछ जगहों पर गिरोह को सफलता मिली, तो कुछ जगहों पर साजिश पकड़ी गई। गिरोह के खिलाफ सेंट्रल अस्पताल की डॉक्टर अलका, गुरुकृपा शो रूम के मैनेजर जितेंद्र और राजकमल स्कूल के प्राचार्य फूल सिंह ने थानों में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। दो शिकायतें सरायढेला और एक बैंकमोड़ थाने में दर्ज कराई गई हैं। दोनों थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल और टावर लोकेशन पता किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह में बिहार के शातिर अपराधी शामिल हैं।
संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस तरह की हरकत कोई गिरोह कर रहा है। मेरी अपील है कि जब किसी को इस तरह का फोन आए, तो वह सतर्क हो जाएं। जिला प्रशासन के अधिकारी फोन कर मोबाइल रिचार्ज कराने की मांग नहीं कर सकते।ञ्जञ्ज अभिषेक श्रीवास्तव, एसडीओ, धनबाद
राजकमल के प्राचार्य से ठगी की कोशिश, एसडीओ बन पांच हजार का मोबाइल रिचार्ज करने को कहा, थाने में शिकायत