राजधानी समेत कई ट्रेनों में सर्च
धनबाद - स्टेशन पर राजधानी समेत कई ट्रेनों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने यात्रियों के सामान की जांच की। नशाखुरानों से चौकन्ना रहने को कहा गया। आरपीएफ के अधिकारियों ने खोजी कुत्ता का भी सहारा लिया। एक्सप्लोसिव डिटेक्टर से विस्फोटक की खोज की गई। आरपीएफ कमांडेंट एचएम तिवारी ने कहा कि स्टेशनों व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।